असंगठित मजदूरों के बीच उपमुखिया ने किया श्रमिक कार्ड का वितरण

0
127

 

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के मडमों पंचायत के मुख्य मार्ग पर झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रम विभाग के द्वारा निबंधित श्रमिकों के बीच असंगठित कार्ड का वितरण मडमो पंचायत के उप मुखिया पूनम कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता टहल महतो के द्वारा निबंधित श्रमिकों के बीच कार्ड वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड श्रमिक मित्र राजेश्वर महतो ने असंगठित कर्मकार के श्रम विभाग के द्वारा चलाए जा रहे मृत्यु दुर्घटना बीमा के बारे, अंत्येष्टि सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना,चिकित्सा सहायता योजना प्रसूति योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। मौके पर तालेश्वर महतो अनिल कुमार जगरनाथ महतो मालती देवी उषा देवी रत्नीदेवी सुनीता कुमारी देवंती देवी कविता देवी समेत बड़ी संख्या में निबंधित श्रमिक मौजूद थे।

 

हजारीबाग | बिष्णुगढ़ संवाददाता धीरज शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here