*बिष्णुगढ़:* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बिष्णुगढ़ प्रखंड में केंद्र सरकार द्वारा हो रहे विकास कार्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत बेड़ाहरियारा के ग्राम रमुआँ में पूर्व के राजा गढ़ में आई.टी.आई कॉलेज के निर्माण का जायजा लिया एवं बगल में ही एम.एस. एम.ई भारत सरकार के द्वारा बिष्णुगढ़ ब्रास एंड ब्रॉन्ज कलस्टर का भी हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया । मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास के कार्य की उपलब्धि को बताते हुए माण्डू विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नौ वर्ष के कम समय मे भारत सशक्त होने के साथ पंचायत स्तर से लेकर केंद्र तक विकास एवं नवनिर्माण की गाथा लिख रहा है।इसी क्रम में बिष्णुगढ़ प्रखण्ड में भी केंद्र की अनेको योजनाओ का कार्य प्रगति पर है,जैसे बिष्णुगढ़ आई.टी.आई कॉलेज,एम.एस. एम.ई मंत्रालय से बिष्णुगढ़ ब्रास एंड ब्रॉन्ज कलस्टर,बनासो से बुढगड्ढा तक सड़क प्रस्तावित है।
आने वाले समय मे दोनों संस्थानों के सुचारू रूप से चालू होने पर आई.टी.आई कि डिग्री के लिए बिष्णुगढ़ के लोगो को बाहर नही जाना होगा.वहीं बिष्णुगढ़ ब्रास एंड ब्रॉन्ज कलस्टर में सैकड़ो लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और पलायन को काफी हद तक रोका जा सकेगा ।अंत मे उन्होंने बताया कि आप सभी को ज्ञात हो कि मेरे प्रयास से भी बिष्णुगढ़ में कई जनहित एवं जनसरोकार के विकास कार्य किये जा रहे है,जिसमे विद्यालयों का नवनिर्माण, विधालय की चारदीवारी, गाँव मे पी.सी.सी पथ का निर्माण,आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण,पुल-पुलिया के निर्माण इत्यादि अनेको कार्य किये जा रहे है । इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मण्डल, उपाध्यक्ष महादेव महतो,हिरामन महतो,सुदामा सिंह,राजेश सोनी,जीवन सोनी,नीतीश कुमार बर्णवाल,कुन्दन शर्मा, संतोष शर्मा,नन्हकू महतो,अशोक रवानी,चरकु साव,महेंद्र महतो,पिंकू कसेरा,सुरेश कुमार दास,टेकलाल राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।