*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य सह बगोदर विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब जी के आवास पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गाया| जिसमे विभिन्न राजनीति दलों के नेता एवं सामाजिक लोग शामिल हुए| जिप सदस्य शेख तैयब ने कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान के महीने में पूरे एक महिना रोजा रखते हैं और इसी माह में इस्लाम का पवित्र ग्रंथ कुरआन नाजिल हुआ था. आज के इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम भाई जिस तरह से एक साथ बैठकर इफ्तार किए यह हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब की एक मिशाल है.
यहां पर जितने भी लोग आए हैं मैं उनका सुक्रगुजार हूँ| इफ्तार पार्टी में बगोदर विधायक विनोद सिंह, झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, प्रदीप प्रसाद, बागोदर सरिया डी. एस. पी.नौशाद आलम, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बागोदार थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सरिया थाना प्रभारी संतोष मौर्या, बागोदर उप प्रमुख धीरेन सिंह, बिष्णुगढ प्रमुख प्रतिनिधि मो बेलाल,झामुमो हजारीबाग मीडिया प्रभारी महताब हुसैन, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ विनय कुमार, मौलाना मुख्तार, जरमुने उप मुखिया शेख मोकीम मुखिया, बासुदेव महतो, नेजम अंसारी, बरांय मुखिया राजेंद्र मंडल, शेख कयूम, शमशुल खान, राणा खान,
रामचंद्र पासवान,ताज अंसरारी, मिठू यादव, बेलाल अंसारी, नवीन चौरसिया, अस्लम अंसारी दुर्गा राणा, अजय यादव,जागो पंडित,हरी यादव,शिबू कुमार इसराफिल अंसारी, पिंटू खान,हकीम अंसारी,रवि पांडेय, इमामुद्दीन अंसारी, महेंद्र राम रफीक अंसारी, निखिल पाण्डेय, रोजन अंसारी इत्यादि हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए||