उत्क्रमित मध्य विद्यालय फाराचांच में बाल संसद का गठन किया गया

0
264

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फाराचांच में मंगलवार को विभागीय निर्देशानुसार द्वारा बाल संसद का गठन किया गया|संसद चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाया गया| पूरी प्रक्रिया की देखरेख एस एम सी अध्यक्ष नीलकंठ तुरी उर्फ नीलू बाबू,प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार नापित तथा सभी शिक्षकों द्वारा की गई| कक्षा 7वी के छात्र तपेश्वर महतो निर्विरोध बाल संसद का प्रधान मंत्री चुना गया| सतीश कुमार सिंह उप प्रधानमंत्री चुना गया| इस प्रकार विभिन्न मंत्री तथा उप मंत्री चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर चुनकर पदभार संभाले. उक्त सभा को एसएमसी अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के बेहतरीन संचालन में अपने कर्तव्यों का पालन करें| मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार नापित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक इतिहास किताबों में होता है जिसे हम पढ़ते हैं एक इतिहास भविष्य के गर्भ में होता है जिसके पन्ने आज लिखे जाते हैं|आज के किए गए अच्छे कार्य कल का इतिहास बनेंगे|भविष्य में राष्ट्र के सफल संचालन के लिए सुयोग्य नेतृत्वकर्ता की आवश्कता होगी| भविष्य के दृष्टिकोण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी तथा अभ्यास अभी बचपन से होना चाहिए| बाल संसद का गठन तात्कालिक रूप से उद्देश्य विद्यालय का संचालन है ,लेकिन बृहद उद्देश्य समाज तथा राष्ट्र संचालन है! सभी नव निर्वाचित सांसद तथा मंत्री जनों को सभी ने शुभकामनाएं दी|मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष, नीलकंठ तुरी, शिक्षक रूपलाल महतो, भागीरथ प्रसाद महतो, उमेश प्रसाद, सरयू शरण शर्मा , संयोजिका धनेश्वरी देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here