उमेश कुमार महतो को जेबीकेएसएस केंद्रीय युवा मोर्चा के महामंत्री बनाए गए

0
96

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के उमेश कुमार महतो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के युवा मोर्चा केंद्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। युवा मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रखंड सहित हज़ारीबाग जिले के संगठन के साथियों में खुशी का माहौल है। उमेश कुमार महतो ने बताया की भाषा आंदोलन से पहले एक सामाजिक संगठन, “युवा साथी संग़ठन” में टाइगर जयराम महतो बतौर तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष व उमेश कुमार महतो विष्णुगढ़ प्रखंड के मीडिया प्रभारी के पद पर सामाजिक हितार्थ के लिए काम करते थे। टाइगर जयराम महतो युवा साथी संग़ठन के प्रखर व्यक्ता भी थे उस समय भी सांस्कृतिक उन्नति, सामाजिक न्याय, झारखंड के जलवंत मुद्दे पर प्रखर हो कर रखते थे।जब बोकारो धनबाद में क्षेत्रीय भाषाओं में भोजपुरी मगही शामिल किया गया था टाइगर जयराम महतो ने एंट्री मारी और सरकार के विरोध मोर्चा खोल दी। जयराम महतो ने “ह्यूमन चैन” बना कर सरकार को विरोध जताया।आंदोलन का इस तरीका को लोगों ने खूब पसंद किया। भाषा आंदोलन झारखंड में देखते देखते विकराल रूप ले लिया, आंदोलन का गूंज विधानसभा के भीतर होने लगी। आंदोलन का असर सरकार ने भोजपुरी मगही भाषा को बोकारो-धनबाद से निरस्त किया। तब से ही आंदोलन में शरीक हैं। भाषा आंदोलन को लेकर 11 फरवरी 2022 को विष्णुगढ़ प्रखंड में मानव श्रृंखला के बाद शुरुवाती दौर में सबसे बड़ा मंच सजाया गया था। उमेश कुमार महतो ओर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल के नेतृत्व में प्रखंड के पंचायतों में नुक्कड़ कार्यक्रम कर के ग्रामीणों को भाषा आंदोलन में सक्रिय किया। उमेश कुमार महतो ने कहा में प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई मुझे जेबीकेएसएस युवा मोर्चा केंद्रीय महामंत्री मनोनीत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं। में पार्टी के सभी वरिष्ठ छोटे बड़े नेताओ कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलने का वचन देता हूं। सबका सम्मान का खयाल रखूंगा। पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का पालन करने का वचन देता हूं।