ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के संस्कृति कला विभिन्न शहीदों और झारखंड आंदोलनकारी का चित्र उकेरा

0
112

झारखंड की संस्कृति दीवार पर उकेर कर माटी चित्रकार दे रहा जागरूकता का संदेश
विष्णुगढ़। छोटानागपुर लोककला संस्कृति संस्थान के संस्थापक माटी चित्रकार के नाम से विख्यात महावीर शामी पिछले दो वर्षों से लगातार नि:शुल्क झारखंड की संस्कृति को लोककला के रूप में विकसित कर रहे हैं उनके चित्रों में झारखंड के वीर शहीदों और झारखंड आंदोलनकारी का चित्र अपने लोककला के माध्यम से दर्शाते हैं मूलत: धनबाद (कपूरिया, बांधडीह) से चलकर आए इन दिनों पीछले 14 से 15 दिनों से ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल लेदी मोड़ बनासो, विष्णुगढ़ के चारदिवारी बाउंड्री वॉल में झारखंड के संस्कृत का चित्र कर रहे हैं । इनमे बिनोद बाबू सिद्धू कान्हो, स्व० टेकलाल महतो, बिरसा मुंडा ,शहिद शक्ति नाथ महतो शहीद शेख भिखारी,निर्मल महतो, सहित मिसाइल मैन अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, नेता सुभाष चंद्र बोस ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह आदि के चित्रों द्वारा स्कूल के चारदिवारी पर उकेर कर चार चांद लगा दिए। जिससे बनासो के आसपास के गांव मोहल्ला में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। चित्रों से स्कूल के बच्चों के साथ आसपास के राहगीरों को झारखंड आंदोलनकारी के बारे में जान पाएंगे.शामी का उद्देश्य है की झारखंड की जो कला संस्कृति दिन व दिन लोक संस्कृति लुप्त होने की कगार में पहुंच चुका है उसी को देखते हुए अपने कला के माध्यम से पूरे झारखंड में निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है । झारखंड के लगभग 32640 गांव तक निशुल्क चित्रण करना है अब तक उन्होंने लगभग 100 से अधिक गांव में नि:शुल्क चित्रकारिता कर चुके हैं।ऑक्सफोर्ड इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल डूमरचंद महतो इनको पेंटिंग से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई है।