बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन परिसर मैदान में भव्य तरीके से करम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेवीकेएसएस के सदस्यों ने करम देवता का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया एवं अखाड़े में करमैतीयों के द्वारा जगाया गया। एवं ढोल नगाड़ा मांदर के थाप से झूमर नृत्य किया गया जिसमें ऊंचाघाना के टीम खरकी सिमरबेड़ा अन्ना हजारे गोनियाटो पेंक के टीम समेत अन्य झूमर प्रतिभागी ने अपना कला का जलवा बिखेरे। मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो पहुंचते हैं चारों तरफ टाइगर जयराम महतो जिंदाबाद का नारा लगने लगा उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि करम पर्व झारखंड वासियों का एक महत्वपूर्ण संस्कृत भाषा पहचान कला का पर्व है अपने पर्व को भूलने मिटने नहीं देना चाहिए। वही जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सुबे की सरकार एवं केंद्र सरकार को भी आधे हाथ लेते हुए कहा कि आरक्षण एवं 1932 की खतियान एवं भाषा की इस संघर्ष की लड़ाई में सभी ग्रामीणों का प्रखंड वासियों का राज्य वीडियो का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहां की अपनी माटी और हक अधिकार के लिए सभी आगे आवे जब हम यहां मुखिया चुन सकते हैं प्रमुख चुन सकते हैं पंचायत समिति सदस्य चुन सकते हैं जिला परिषद चुन सकते हैं तो फिर विधायक और संसद क्यों नहीं इसलिए मित्रों झारखंड 2000 में अलग हुए 23 साल हो गया लेकिन आज भी झारखंडियों के हाथ में सत्ता की चाबी नहीं है मित्रों हजारीबाग रांची धनबाद चतरा समेत अन्य संसदीय क्षेत्र में झारखंडी संसद नहीं है इस पर भी बदलाव होना चाहिए अपने हक अधिकार के लिए 2024 में मुर्गा और दारू झंडा दूसरों के लिए झंडा ना ढोयें। उन्होंने ने अपील करते हुए झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के हाथों को मजबूत करने की आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल उमेश कुमार जीबाधन महतो मुखिया चेतलाल महतो गुलाब महतो सुशील महतो माही पटेल दामोदर महतो कैलाश महतो समेत अन्य जेवीकेएसएस के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।