कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम की आयोजन किया गया

0
81

 

बिष्णुगढ़: अलोकतांत्रिक तरीके से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सदस्यता समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गौतम अडानी का रिश्ते क्या है, जो बीस हजार करोड का घोटाला करने के बावजूद चुप है एवं प्रधानमंत्री के जनविरोधी तथा तानाशाही रवैये के विरोध में नुक्कड़ सभा के रूप में 9 अप्रैल 2023 को कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में जय भारत सत्याग्रह यात्रा का कार्यक्रम बिष्णुगढ़ सप्ताहिक हाट बाजार में अब्बास अंसारी के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओ ने जमकर राहुल गांधी के पक्ष में एवं मोदी सरकार के विरोध में अपने बातों को रखा साथ ही साथ मोदी विरोधी नारे भी लगाए गए एवं लोगों से आह्वान किया गया कि 2024 में भाजपा सरकार को हटाए और कांग्रेस सरकार को लाए तभी देश में लोकतंत्र बचेगा,

देश का विकास होगा, बेरोजगारी दूर होगी, महंगाई कम होगा एवं आपसी सौहार्द वातावरण में लोगों को जीने का मौका मिलेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, जिला सचिव सुनैना दुबे, प्रखंड सचिव गणपति स्वर्णकार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म राय, इसाक अंसारी, हारुन अंसारी, कमल राम, जाकिर हुसैन, हफीज अंसारी, शिवप्रसाद लाहकार,अफरोज आलम, मेरा सरवर,आसिफ अंसारी, इरफान अंसारी और अकबर अंसारी शामिल होकर जय भारत सत्याग्रह यात्रा का हिस्सा बने। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here