*बिष्णुगढ़ :* कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक बुधवार को बिष्णुगढ़ पहुंचे। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक बिष्णुगढ़ निवासी डॉ महेंद्र वैद्य के नूतन गृह प्रवेश के अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर बिष्णुगढ़ ब्राह्मण समाज के लोगों से मंत्रणा की। कहा कि आप शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। शिक्षित समाज के बिना, समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। संगठन को मजबूत करने को लेकर विशेष जोर देने की बात कही गई। इस मौके पर मुख्य रूप से गणेश पाण्डेय , महेश पांडेय गौरिया कर्मा , वैद्यनाथ पांडेय सिमरिया , चौधरी शम्भु नाथ पांडेय , कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बटेश्वर मिश्र , डॉ महेंद्र वैद्य , महादेव वैद्य , सुनील कुमार अकेला , प्रशांत वैद्य , देवेन्द्र मिश्र , एवं सुधीर मिश्र समेत ब्राह्मण समाज के क ई अन्य लोग उपस्थित थे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.