कार्डधारियों के बीच थैला में पैकिंग 5 किलो चावल का वितरण किया गया

0
284

 

*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो पंचायत में दिनांक 11/05/2023 को जन वितरण प्रणाली दुकान वीणा देवी , रेवतलाल महतो , रामेश्वर प्रसाद गुप्ता झारखंड सरकार के द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड लाभुकों को मुखिया मोतीलाल महतो एंव पंचायत समिति सदस्य जुगल कुमार महतो, उप मुखिया प्रमिला देवी वार्ड सदस्य लाल किशुन साव, टोकन साव, प्रभा देवी, भगिया देवी, मुदवा देवी, खूब लाल साव की उपस्थिति में सभी ग्रीन कार्ड धारियों को थैला में पैकिंग 5 किलो चावल का पैकेट वितरण किया गया |

इस अवसर पर मुखिया मोतीलाल महतो जी ने कहा कि अब झारखंड सरकार द्वारा बने ग्रीन कार्ड में थैला में पैकिंग अनाज वितरित किए जाने से कार्ड धारियों को सुविधा होगी| पीडीएस दुकानदारों द्वारा कार्ड धारियों को कम अनाज देने की पूर्व में शिकायतें मिला करती थी | इस नई व्यवस्था से शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा| क्योंकि अब 5 किलो अनाज पैकेट में ही पहले से पैक मिलेगी | राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है जो सराहनीय है| यह योजना का लाभ ग्रीन कार्ड धारियों को मिलेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here