बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के अलकोपी पोडया टांड में धान बीज का वितरण किया गया | धान बीज बिरसा मुंडा एग्रो प्रोडूसऱ कंपनी ने अनुचित जनजाती वो अनुसूचित जाती के किसानों को बाटा | वितरण पंचायत के उप मुखिया बिनोद रजक, कंपनी के हिरालाल महतो के द्वारा किया गया | वितरण के बाबत हिरालाल ने कहा कि कृषि कार्य में किसानों को निः शुल्क आईआर- 64 उन्नत धान बीज दी गई है | लाभ लेने वालों में राजेंद्र राम, सोनाराम मांझी,सुखदेव मांझी,रुपलाल मांझी, परवी देवी, फूल मनी, सरिता देवी, बसंती देवी, मोहन मांझी, खुशी राम के अलावे अन्य लोग शामिल थे |