मायके जाने को निकली महिला हुई लापता, थाने में मामला दर्ज
बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत के टोला सदाबोहवा निवासी जीतन बेसरा की 19 वर्षीय पत्नी पूनम टुडू जो 11 जुलाई 2023 दिन मंगलवार दोपहर दो बजे अपने मायके ग्राम मक्न्दाबेड़ा, थाना मांडू, जिला रामगढ़ को निकली जो लापता हैं।वह अपने एक से डेढ़ माह की बच्ची को ससुराल में ही छोड़ कर कही चली गई है। जबकि उसे लापता हुए 25 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, और ना ही वह अपने घर वापस नहीं लौटी है।इस मामले को लेकर जीतन बेसरा ने विष्णुगढ़ थाना में आवेदन देकर सन्हा दर्ज कराई गई है।वही महिला का कद 4.5 फीट लंबाई और रंग सावला है। वह अपने पहनावे में हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। पति जीतन टुडू ने अपने सभी सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन की इसके बावजूद भी कही पता नहीं चल रहा है।अगर किसी को मिले तो जानकारी देने के लिए इस 7250402134 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।