विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत खरकी पंचायत में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार एवं आत्मा हजारीबाग द्वारा आयोजित परियोजना निदेशक आत्मा हजारीबाग के पत्रांक ऐई 2023-24/259 दिनांक 25/11/2023 के आलोक में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषि उन्नति योजना) अंतर्गत जैविक सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के विषय पर जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता खरकी पंचायत मुखिया मुनिया देवी के द्वारा किया गया। त्रिदिवसीय शिविर के प्रथम दिन के प्रशिक्षण में विष्णुगढ़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक उमेश कुमार राणा, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक सुशील कुमार, कृषक मित्र गाल्होवार बसंत नायक, कृषक मित्र खरकी सुरेश महतो, प्रतिनिधिगण एवं प्रगतिशील कृषक द्वारा भाग लिया गया। शिविर के दौरान रीना देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, देवंती कुमारी, झुना देवी, ममता देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, बंधनी देवी, बलदेव सिंह, परमेश्वर महतो, अर्जुन लालमणि ठाकुर, महतो, बिहारी महतो समेत कई कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।