खरकी में वारिश को लेकर 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया

0
190

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी में अखंड हरी कीर्तन का अयोजन किया गया। किर्तन शनिवार शाम छह बजे शुरू हुवा जो रविवार सुबह छह बजे तक लगातार 12 घंटे तक चला।लोग ढोल मंजीरा के साथ ग्रमीण कीर्तन में शामिल हुए।गांव में कई वर्षों से हरी कीर्तन का अयोजन किया जा रहा है। आयोजन से गांव में सुख समृद्धि और विकास के साथ साथ आपसी भाईचारा बना रहता है।अखंड हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है। इस साल कृषि कार्यों के लिए अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है।इससे कृषि कार्य प्रभावित है। खेतों में लगे धान के बिचड़े और मकई आदि की फसलें भी मुरझाने लगी है। ऐसे में अखंड हरी कीर्तन के माध्यम से भगवान इंद्र से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर पूरन महतो, शंकर महतो, लखन महतो,तुलशी महतो,हरिश्चंद्र महतो, फालेन्द्र महतो,बिरेन्द्र भाई पटेल,लालमनी महतो, प्रयाग महतो,बिनोद महतो,संतोष महतो, तुलशी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here