बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गाल्होवार पंचायत के टोला अंबेडकर बस्ती निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर रविदास पिता किटी रविदास की वज्रपात होने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने घर से एक किमी दूरी पर बड़की धसना अपने खेत पर मकई लगाने के लिए सुबह 7 बजे घर से निकले थे। मकई लगाने के बाद समय 12 से 1 बजे के बीच घर आ रहा था, उसी दरमियान जोरदार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए एक महुआ के पेड़ के पास कोड़ी और कुदाल रखकर बारिश से बच रहे थे। इसी दरमियान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।यह घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग इकट्ठा हो गए।इसके बाद उनके परिजनों को जानकारी दी गई। इस हृदयविदारक घटना से उनके घर में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटा और एक विवाहित बेटी को छोड़ चला गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लखन महतो, उप मुखिया इरफान अंसारी के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों लोगों ने पहुंचे. साथ ही मुआवजे की मांग की है। वही मृतक के शव को बिष्णुगढ़ थाने में कानूनी प्रक्रिया के बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर भेजा जाएगा||