गाल्होवार विभावि स्कूल ऑफ लर्निंग मे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
148

कि गई भव्य संस्कृति डांस प्रतियोगिता का आयोजन

बिष्णुगढ़ :बिष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग मे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया| इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनोज कु० शर्मा जी के द्वारा झंडो तोलन किया गया.साथ ही राष्ट्रीय गाण गाकर पुनः वीर शहीदों की नाम जयकारा लगा कर उन्हें नमन किया| साथ ही इस अवसर पर विद्यालय की ओर से भव्य सांस्कृतिक डांस,गीत,संगीत,भाषण,नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.सभी छात्र छात्राएं इस डांस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने कला को बारी-बारी से प्रस्तुत किए |छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की कला प्रतियोगिता को देखकर सभी लोग काफी प्रभावित हुए| मुख्य अतिथि के रूप में बिष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा,पंसस प्रतिनिधि लखन महतो,उप मुखिया इरफान अंसारी,पंसस गणेश साव,गुलाम रब्बानी,छोटेलाल महतो,दयाल सर जीतन साव, आदि लोग उपस्थित हुए|सरजू पटेल जी ने अपने संबोधन में सभी देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को इस तरह की संस्कृत कला की बेहद जरूरी है.अभिभावको को अपने -अपने बच्चे के प्रति ध्यान देने की जरूरत है| हमारे झारखंड में ऐसे कला धीरे-धीरे लुप्त होते जा रही है. आप अपने सांस्कृतिक को भूले नहीं इसे बरकरार रखें| मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा जी ने कहा कि आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े सौभाग्य की पर्व है.15 अगस्त 1947ई० आज के दिन हि भारत को अंग्रेजो के शासन से पुरी तरह आजादी मिली थी 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले में झंडा फहराए थे|उसी जश्न के साथ आज पुरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडा फहराया जा रहा है| मनोज शर्मा (प्राचार्य), पुनम शर्मा (शिक्षिका),बबीता कुमारी (शिक्षिका),धीरज शर्मा (शिक्षक), पुष्पा कुमारी (शिक्षिका) डेगलाल महतो (प्रज्ञा केंद्र संचालक ),रंजीत शर्मा,लक्की कुमार,(वार्ड प्रतिनिधि), गणेश शर्मा,दशरथ महतो, राहुल कुमार, किशोर कुमार महतो,रानी बरनवाल,कमला देवी, रेखा देवी, रीना देवी,गीता देवी,सोनू कुमार,प्रेम कुमार महतो, संतोष कुमार ठाकुर, ईश्वर महतो, बालदेव सिंह,गोविंद कुमार, चंदन कुमार,राजेंद्र महतो इत्यादि भारी संख्या में जनप्रतिनिधि अभिभावक एंव ग्रामीण लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here