गैड़ा पंचायत में भूमि संरक्षण का लगाया गया बोर्ड

0
441

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत में भूमि संरक्षण का बोर्ड लगाया| गैड़ा पंचायत के उप मुखिया सुनील राणा की पहल से गैड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम गैड़ा में सरकारी गैरमजरुआ भूमि के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह बोर्ड लगाया गया है | उन्होनें कहा कि पूर्व रघुवर दास की साकार के द्वारा गैरमाजरुआ जमीन को लैंड बैंक में डाल दिया गया था. अर्थात जितनी भी गैरमाजरुआ भूमि है वो अब सरकारी भूमि है. गैरमजरूआ भूमि की खरीद बिक्री एवं निर्माण कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित और गैर कानूनी है|

कुछ दिन पूर्व वर्तमान हेमंत साकार के द्वारा पुनः सभी गैरमाजरुआ भूमि का सर्वेक्षण एवं जियो टैग किया गया है. ताकि सरकारी भूमि में हो रहे अतिक्रमण को रोका जा सके|

हाल ही में कटकमदाग के विभिन्न मौजा में जिला प्रशासन ने कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जबकि निर्माण कार्य करने वालों के पास ऑनलाइन रशीद भी मौजूद था| मौके पर प्रमुख रूप से उप मुखिया सुनील पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन, राजस्व कर्मचारी कुलदीप सिंह, इंदर शर्मा, संजय राणा, राजेंद्र मिस्त्री, सुखलाल मिस्त्री, राजकूमार शर्मा, सहदेव मिस्त्री, कैलाश मिस्त्री, विक्की राणा, मुन्नी देवी, सोनिया देवी, डालेश्वरी देवी, चिंता देवी, निर्मला देवी इत्यादि ग्रामीण लोग मौजूद थे||