चेडरा पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी के अथक प्रयास से सड़कों पर फाइबर स्पीड ब्रेकर लगाई गई 

0
65

 

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ चेडरा पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी के अथक प्रयास एवं उनके विशेष आग्रह पर बिष्णुगढ़ गोमिया सड़क मुख्य मार्ग में सातमाइल से लेकर करोंज मोड़ तक हज़ारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में दिनाँक 28 अप्रैल 2023 को निर्णयानुसार पथ निर्माण विभाग, बोकारो को उपरोक्त जगहों पर गतिअवरोधक की आवश्यकता को देखते हुए उचित कार्यवाई करते हुए दिए जाने की बात कही गई। जिस पर पथ निर्माण विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए सातमाइल से करोंज मोड़ तक पाँच जगहों पर रम्बल स्ट्रीप अर्थात फाइबर स्पीड ब्रेकर लगाई गई ।इस पर जानकारी देते हुए पंसस मुन्नी देवी ने बताया कि 14 सितंबर 2022 को मैंने जिला परिवहन पदाधिकारी को अपने लेटर हेड पर लिखित रूप से इस समस्या की जानकारी दी।प्रक्रियात्मक कार्यवाही होने में करीब सात माह का वक्त लगा परन्तु संतोष इस बात का है कि अब इस सड़क पर दुर्घटनाओं से किसी का घर नही उजड़ेगा, दुर्घटनाएं कम होंगी। उपायुक्त महोदया एवं अन्य पदाधिकारियों से आग्रह है कि अभी-भी तीन जगहों पर गतिअवरोधक की आवश्यकता प्रमुखता से है।जिसमे बैंक ऑफ इंडिया के समीप, ब्लॉक जाने वाले दोमुहाने सड़क के पास,एवं हॉस्पिटल चौक में है।जीवनरक्षक एवं जनोपयोगी कार्य के लिए उपायुक्त महोदया एवं सभी पदाधिकारियों को मेरी ओर से धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here