नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपा
*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ जदयू के हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा मंगलवार को बिष्णुगढ़ पहुंचे। इनके बिष्णुगढ़ पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के जदयू के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके अलावे जदयू जिला अध्यक्ष ने बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह , अंचल अधिकारी बिष्णुगढ़ रामबालक कुमार , बीडीओ संजय कुमार
, चिकित्सा प्रभारी बिष्णुगढ़ डॉ अरुण कुमार सिंह , एवं प्रखंड के विद्यालय की छात्राओं जो स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं उनसे भी मिले। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से विशेष रूप से मिल कर जनसमस्याओं को दूर करने में नवनिर्वाचित जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता को सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी राम बालक कुमार, वरिष्ठ नेता अविरल बिहारी लाल , उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो , प्रखंड सचिव रवि कुमार साव , एवं मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह समेत काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे||