जनता दल (यूनाइटेड)जदयू पार्टी का प्रखंड कमेटी का बैठक किया गया

0
289

 

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड के करोंज मोड़ स्थित जदयू पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ) दशरथ राय के आवास में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड)जदयू पार्टी का प्रखंड कमेटी का बैठक किया गया| जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवनाथ महतो एंव संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मंडल ने किया | इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ) दशरथ राय उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को लेकर बहुत से मुख्य बाते सामने आई हुई है. जो सत्य पर आधारित है अगर हम कार्यकर्ताओं को ऊपर से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली तो हम सब पार्टी में क्यों रहे और पार्टी के लिए क्यों काम करें पार्टी के लिए समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं को उनकी मदद और सपोट नही मिले तो नए कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद कैसे होंगे|

जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. जिससे हमारी संगठन की समस्या को सुने और उन कार्यकर्ताओं का समस्याओं का समाधान करें और कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करे | लेकिन ऐसा प्रभारी बना हुआ है जो हम सब कार्यकर्ताओं का समस्या सुनने के बजाय उनकी समस्या सुनना पड़ रहा है| जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी को कार्यकर्ताओं के साथ बोलने की शैली उनके पास नहीं है और बोलने की शैली नहीं रहने के कारण कार्यकर्ता उनके साथ नाराज और नाखुश है| जदयू जिला सचिव चमन स्वर्णकार , यूवा जदयू जिला सचिव नीलकंठ तुरी उर्फ नीलू बाबू, टाटी झरिया प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह , प्रवीण महतो , जदयू जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ रामलाल सोरेन , संजय विश्वकर्मा, कैलाश महतो , दिपक वर्णवाल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्तागण लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here