जीवन ज्योति हाई स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

0
152

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड में स्थित जीवन ज्योति हाई स्कूल करगालो में भारत के हॉकी टीम के स्टार रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें से फुटबॉल , दौड़ , कबड्डी, खोखो, कुर्सी रेस, इत्यादि विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ इस खेल में सभी वर्ग के छात्र – छात्राएं ने भाग लिया| विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य प्रकाश कुमार साव ने बच्चों के बीच कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यान चन्द का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने हॉकी खेल में भारत का नाम ऊँचा किया था, इसलिए इनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं .29 अगस्त वर्ष 2012 से शुरू हुआ था। प्रथम राष्ट्रीय खेल मुंबई (बॉम्बे) में आयोजित किए गए थे। 29 अगस्त साल 2012 से शुरू हुआ था। जिससें पूरे भारत भर मनाया जाने लगा| साथ ही उन्होंने बच्चों को खेल से होने वाले लाभ एवं अन्य महत्वपूर्ण बातों को बताया तथा नित्य दिन सभी बच्चों को शारीरिक खेल खेलने का सुझाव दिया। आप खेल से भी अपने अंदर की प्रतिभा को दिखा सकते हैं और खेल से आप राष्ट्रीय स्तर तक जा सकते हैं |मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण राहुल कुमार, टहल ठाकुर , शाही इमाम अली, पिंटू कुमार, सुरेश कुमार, भुनेश्वर प्रसाद, अजय रवानी, विजय वर्णवाल, भोला सोनी तथा शिक्षिकाएं सुमन कुमारी , प्रभा देवी ,उमा देवी ,सरिता देवी तथा विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।