प्रखंड के जोबर पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय डिजिटल ट्रांजैक्शन एवं वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य रुप से जोबर पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो, उप मुखिया दौलत महतो, पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो, सामुदायिक समन्यवक सुजीत कुमार उपस्थित होकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. साथ ही जोबर पंचायत के समूह से जुड़े सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए| वित्तीय साक्षरता एवं इंडीजीटल ट्रांजैक्शन कैंप में ट्रेनर द्वारा निम्न बिंदुओं पर उपस्थित सदस्यों के बीच जानकारियां दी गई|
जैसे वित्तीय साक्षरता, डिजिटल इंडिया,डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन पेमेंट, फोन पे/गूगल पे,पेटीएम, क्यूआर कोड, इंश्योरेंस(PMSBY/PMJJBY,APY), धोखा घड़ी से बचाव, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड (एटीएम इंश्योरेंस) इत्यादि| कैंप में महेश महतो,सुरेश महतो, रूबी कुमारी (एफ एल सीआरपी), कोलेश्वर महतो,धनेश्वरी देवी देवकी देवी, अनिता कुमारी,रीना देवी, सोनी कुमारी,रेखा कुमारी, कुंती देवी,भवंति कुमारी, मालती कुमारी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी,रूनवा देवी, एतवरीयां देवी, सोनिया कुमारी, नीलम देवी, मीना देवी,नेमिया कुमारी,सरिता देवी, उर्मिला कुमारी,प्रमिला कुमारी, तलेश्वरी देवी,गीता कुमारी, मंगरी देवी, विसनी देवी, मालती देवी, बंधनी देवी, टहली देवी, गुड़िया देवी,सरिता देवी, आशा देवी,भगवती देवी,यशोदा देवी, सुलेखा देवी,सुनीता देवी, हेमंती देवी,अंजू देवी,अंजली कुमारी,जयन्ती देवी, सरिता कुमारी, रूपा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे||