विष्णुगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सांकेतिक धरना दे यह बताने का प्रयास किया कि अब बहुत हो चुका,
अब जनता के खिलाफ शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल व संचालन उप प्रमुख सरयू साव ने किया। इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति चरणबद्ध तरीके से बृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल, पूर्व जिप सदस्य सदस्य विष्णुगढ़ पश्चिमी जय प्रकाश सिंह पटेल, उप प्रमुख सरयू साव, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता,
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, अधिवक्ता रोशन पटेल, उमेश कुमार महतो, डॉo गुलाब महतो, सत्यनारायण महतो, सुशील महतो, कैलाश महतो, प्रेमचंद महतो, टहल महतो, जीतन महतो, सनी कुमार, प्रदीप शौर्य, माही बाबू, सनी कुमार, रामचंद्र राम, गंगा भाई, नंदलाल महतो, जानकी महतो, सुरेंद्र राम, डिलेश्वर कुमार, रतिलाल महतो, सुरेश कुमार, दुलारचंद साव, नारायण महतो, बैजनाथ साव, महुद्दीन अंसारी, बासुदेव महतो, विनोद सिंह, सरफराज अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।