झारखंड आंदोलनकारी शहीद महेंद्र प्रताप सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

0
24

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर झारखंड आंदोलनकारी शहीद महेंद्र प्रताप सिंह शहादत दिवस दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक में वक्ताओं ने महेंद्र प्रसाद सिंह के विचारों को रखते हुए कहा कि आज भी शहीद के परिजनों को झारखंड सरकार सम्मान नहीं दे रही है। उनके आश्रितों को नौकरी नहीं मिल रहा है। झारखंड आंदोलन में बिष्णुगढ़ प्रखंड से दर्जनों लोगों ने शहादत दिया है। आंदोलनकारियों को भी किसी प्रकार का कोई सम्मान नहीं मिल रहा है। बैठक में मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव जिला युवा उपाध्यक्ष हीरामन महतो, सुखदेव मंडल, हेमलाल साव, रामचंद्र यादव मुखिया, गुलाब शंकर महतो, सुरेश मंडल, महेंद्र महतो, दिनेश मंडल, कन्हाई यादव, द्वारिका महतो, अशोक मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here