झारखंड के माटी चित्रकार महावीर शामी गैड़ा

0
136

 

पंचायत सामुदायिक भवन सीएससी सेंटर में चित्र उरेखे बिष्णुगढ़: झारखंड के माटी चित्रकार से मशहूर महावीर शामी गैड़ा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन सीएससी सेंटर में झारखंडी कला संस्कृति की चित्र को उकेर कर एक नई मिशाल पेश कर रहे हैं। आज जब गर्मी अपने शबाब पर है ऐसे में लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में महावीर शामी अपनी हुनर को चित्रकला के माध्यम से झारखंड की कला संस्कृति सभ्यता को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।गैड़ा पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन ने बताया कि महावीर शामी छोटानागपुर लोककला संस्कृति संस्थान के संस्थापक हैं। अब तक महावीर शामी झारखंड के 44 गांव निशुल्क झारखंडी संस्कृति सभ्यता झारखंड आंदोलनकारी से संबंधित चित्र उकेर चुके हैं। और इनका लक्ष्य 32640 गांव में अपनी चित्रकला के माध्यम से विलुप हो रहे झारखंडी संस्कृति सभ्याता को बचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here