*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड सहित झारखंड के विभिन्न इलाकों में सोमवार संध्या करीब 6:00 में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के शुरू होते ही घरों में कैद कुछ लोगों ने बारिश का मजा लिया। खुद को बारिश के बूंदों में भिंगोया। मौसम खुशनुमा हो गया। लगातार तपती धरती में लोगों को जरा सा सुकून मिला। वहीं बादल और धूप की लुकाछिपी चलती रही। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। सितम ढाती इस गर्मी में सबसे बुरा हाल बिजली का है, कब आती है, कब जाती है, पता ही नहीं चलता। लाइट के गुल होते ही पसीने छूटने लगते है।पुरे इस गर्मी में बिजली को लेकर प्रखंड में सबसे बुरा हाल हैं| ग्रामीण इस गर्मी में अधिकतर बिजली से परेशान थे. बिजली ना रहने से इलेक्ट्रॉनिक पंखे इत्यादि उपकरणों का उपयोग सही से नही कर पाते थे| अचानक मूसलधार वर्षा होने से कुछ राहत मिली हैं| जिससे लोगों में जरा सा मुस्कान देखने को मिली है. बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि आषाढ़ महीने में बारिश की खूब नक्षत्र होती थी जो इस वर्ष नगन है वर्षा नहीं होने से जमीन में तापमान बड़ी रहती थी जिसे पशुओं को चारा के लिए एक भी घास नहीं मिलती थी जीव जंतु पशु पक्षी सहित लोग पानी से परेशान झूझ रहे थे तड़प और बिलख रहे थे| जिससे हल्की बारिश होने से जमीन का तापमान में गिरावट हुई और साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली||