विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज में रविवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कामकाजी बैठक में भाजपा पश्चिमी मंडल के बूथ अध्यक्ष,सचिव एवं शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सिंह जिला प्रवासी के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर शक्ति केंद्र के संयोजक तथा अध्यक्ष का सत्यापन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से माण्डू विधानसभा साँसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय भूषण महतो,मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल,पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद बर्मन,संतोष कुमार महतो,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी देवी,मंत्री राजेश सोनी,
मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,महादेव महतो,नन्हकू महतो,हेमलाल साव,सतीश पटेल,लालजी महतो,प्रकाश महतो,शशि लाहकार,मनोज यादव,चेतलाल महतो,हेमंत कुमार महतो,कमरुल अंसारी,निसार अंसारी,समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।