बिष्णुगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में डालसा के द्वारा मन का मिलन पकवाड़ा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि गौरव खुराना मध्यस्थ गौरव सहाय व अन्य अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामचंद्र दांगी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यस्था के माध्यम से जमीन विवाद, घरेलू कलह विवाद, डायन बिसाही विवाद, आपसी झगड़ों का निपटारा समझौता एवं सुलहनामा करके अपने घर परिवार एवं अन्य सदस्यों समाज के बीच आपसी झगड़ों का निपटारा करना चाहिए परिवार ठीक रहने से गांव समाज प्रखंड जिला और राज्य अच्छे रहेंगे साथ ही बाल विवाह प्रथा रोकने के लिए माता पिता को ध्यान देना होगा। प्रत्येक प्रखंड में विधि सलाह केंद्र खोलने की मांग की गई। इस अवसर पर 9 लाभुकों के बीच ग्रीन राशन कार्ड वितरण, 13 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड का 596000 की स्वीकृति पत्र वितरण, जेएसएलपीएस के द्वारा सीसी लिंकेज के तहत 17 स्वयं सहायता समूह को कुल ₹4900000 की ऋण वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निश्चय पोषण कीट 14 लाभुकों के बीच वितरण किया गया।साथ ही सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के तहत 3 छात्रा प्रति छात्र ₹20 हजार रूपये वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 लाभुकों के बीच प्रति लाभुक 15 की संख्या में बतख चूजा का वितरण, दो दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरण किया गया।
इस अवसर पर डालसा हजारीबाग के मध्यस्थ गौरव सहाय वीडियो संजय कुमार कोंगरी अंचलाधिकारी रामबालक कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटू हंसदा प्रमुख जेबुन्निसा विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद मुखिया उत्तम महतो पंचायत समिति सदस्य मेहताब हुसैन मुन्नी देवी मुखिया निर्मला देवी लक्ष्मी कुमारी रीना देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।