मांडू विधायक के धर्मपत्नी ललिता देवी हुई शामिल
विष्णुगढ। विष्णुगढ प्रखंड के अंतर्गत गाल्होवार पंचायत के टोला तिलैया में शनिवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आदिवासी सोहराय मिलन समारोह पर्व पारंपरिक रूप से संपन्न हुआ। आदिवासी सोहराय पर्व के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोलक नगाड़े के थाप के साथ संथाल समुदाय के सभी सदस्य थिरकते दिखे. साथ ही सभी महिलाएं और पुरुष एक साथ समूह में आदिवासी नृत्य पर खुब झूमे। आदिवासी समुदाय के लोगों ने कहा कि सोहराय पर्व के माध्यम से लोग एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं. यह ऐसा त्यौहार है जिसमें भाईचारा एकता सामूहिक खान पान का अवसर मिलता है यह पर्व आदिवासी परिवार व प्रकृति से जुड़ा है। सोहराय पर्व सभ्यता व संस्कृत का प्रतीक है । इस अवसर पर मांडू विधायक के धर्मपत्नी ललिता देवी शामिल हुए. उन्होंने सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दिए। और ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। पूर्व जिला परिषद सदस्या सरस्वती देवी, मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा,पंचायत समिति सदस्य मूलिया देवी,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लखन महतो,पंचायत समिति सदस्य गंगिया देवी,पसंस प्रतिनिधि गणेश साव,खरकी पंचायत समिति सदस्य विनोद सोरेन,पूर्व मुखिया डॉ० रीतलाल महतो,समाजसेवी राम जी किस्कू,कन्हाय महतो, रंजीत शर्मा, कार्तिक तुरी,लालचंद,नेमचंद महतो,निरंजन महतो,बैजनाथ साव,टीपन साव,बुधन महतो,वार्ड सदस्य रामलाल महतो,सोना राम,वार्ड सदस्य संतोष मुर्मू,छोटे लाल किस्कू,फातू मांझी, रमेश,करमचंद किस्कू, सुनील महतो,बहराम,छोटो,नरेश,सरयू तुरी,बिरजा मुर्मू,सुनील हेंब्रम,मनोज किस्कू, शिकारी मुर्मू, फूलचंद बेसरा, ललकु तुरी,केला मुर्मू, वार्ड सदस्य धनीराम हेंब्रम,अशोक किस्कू, ईश्वर महतो छोटेलाल हेंब्रम, टेकलाल हेंब्रम, सामलाल हेंब्रम इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।।