बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड सात मील मोड स्थित एमएस कंपलेक्स में तैलिक सेवा समिति रमुआ के द्वारा समारोह आयोजित कर धूमधाम से भामाशाह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव तथा संचालन विवेक कुमार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना कर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा के धरोहर भगवान परशुराम को भी नमन किया गया। अतिथियों ने कहां की 16 वीं शताब्दी में हल्दीघाटी युद्ध के दौरान मुगल शासन की स्थापना के खिलाफ भामाशाह ने अपनी पूरी सेना तथा संपत्ति मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप सिंह को दान में दे दिए थे। भामाशाह एक राष्ट्रभक्त थे, अपने धर्म और क्षेत्र की रक्षा के लिए अपने आप को सर्वस्व न्योछावर कर दी।इसीलिए भामाशाह को दानवीर कहा जाता है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज तथा देश की सुरक्षा की सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण से जुड़े चित्र तथा रंगोली बनाई गई जो सराहनीय रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा चित्रकला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चों को मेडल, मोमेंटो तथा पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। जयंती समारोह में वक्ताओं ने भामाशाह की जीवनी तथा उनके द्वारा समाज तथा देश के प्रति किए गए कार्यों की जानकारी दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष गिरिजा साव, समाज सेवी राजेंद्र दुबे, आचार्य रोहित मिश्र, शिव कुमार पांडेय, ललित मिश्रा, विनय पाठक, मिथिलेश बर्मन, राजेश सोनी, अजीत कुमार मिश्रा समाज के प्रखंड अध्यक्ष पूरन साव, मुखिया निर्मल कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रामचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अजय मंडल, मुन्नी देवी, दीपक रजक, पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, महादेव मंडल, चेतलाल महतो, गंगो महतो, जगदीश वर्मन, उप मुखिया रीना बर्मन, विनोद कुमार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशेसवर स्वर्णकार, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, राजेश सोनी, कन्हाई यादव, शेखर कसेरा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष अंजू गुप्ता, सीमा साहू, संजू कुशवाहा, नूतन कुमारी, सुनीता गुप्ता, ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल करने में मुख्य रूप से आशीष कुमार अजीत कुमार भीम प्रसाद, रंजीत कुमार अंशु कुमारी खुशबू कुमारी गुप्ता शामिल थे।