दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण

0
278

बिष्णुगढ़:प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी एवं सीडीपीओ के द्वारा विभिन्न पंचायतो से आये दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई ।


जानकारी के अनुसार चेडरा पंसस मुन्नी देवी,बक्सपुरा मुखिया नन्हकू महतो एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार रजक के अथक प्रयास फलस्वरूप चेडरा पंचायत से जीतू कुमार ,लालू राम, बेड़ाहरियारा ग्राम बादी खरना से राजेश कुमार यादव ,बनासो पंचायत से पुरन ठाकुर,बक्सपुरा पंचायत से कौलेश्वर महतो,हीरालाल महतो,नवादा पंचायत से मुकेश साव को ट्राइसाइकिल वितरित की गई ।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव,कनीय अभियंता नीरज हजारी,उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता,महेंद्र प्रजापति,महेश प्रसाद बर्णवाल समेत लाभुक के परिजन एवं आम जन मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here