दीनमठ सारथी ट्रस्ट ने जोबर पंचायत के अम्बाटांड में टीवी को लेकर लोगों को किया जागरूक

0
116

 

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत के अम्बाटांड में मंगलवार को टीवी के लक्षण एवं उपचार के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक किया गया।

पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल ने कहा कि सरकार के द्वारा टीबी की जांच एवं उपचार निशुल्क है सरकार की इस टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन कर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लें।

दीनमठ सारथी ट्रस्ट के सुरेश राम ने कहा कि हम सब का लक्ष्य है कि प्रखंड को टीबी मुक्त बनाना है रूपेंद्र महतो ने कहा कि संस्था के द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही जांच कराने दवाई दिलाने में भी हर संभव मदद सरकार के साथ संस्था भी करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल, आजसू पार्टी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, संस्था के महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही, सुरेश राम, उमेश कुमार, दामोदर कुमार, धीरज शर्मा, खिरिया देवी, हिरिया देवी, जसवा देवी, नेमचंद महतो, विनोद, रूपलाल महतो, अशोक कुमार, लालचंद महतो, रोहित महतो, गोबर्धन महतो, विकास, विक्रम, डब्लू राज, स्कूली बच्चे समेत अन्य ग्रामीण एवं महिलाएं पुरूष लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here