नववर्ष के उपलक्ष पर राजेंद्र मंडल बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना, लोगों की सुख समृद्धि की कामना

0
109

विष्णुगढ़। नव वर्ष के उपलक्ष में 1 जनवरी 2024 सोमवार को समाजसेवी राजेंद्र मंडल जी ने अपने मित्रों के साथ बाबा बैजनाथ धाम देवघर मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर जल अर्पित कर पूजा अर्चना किए। साथ ही साक्षात भगवान भोलेनाथ जी को दर्शन कर उनके शरणों में माथा टेक कर अपने क्षेत्र के गांव ग्राम की सुख शांति समृद्धि के लिए मनोकामना किए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समस्त वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिए। नए साल का हर दिन नई उमंग, नई रोशनी, नई ऊर्जा, के साथ-साथ आपके जीवन में सुख, शांति, सफलता, सद्भाव, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। नववर्ष 2024 आप सभी समस्त वासियों के लिए मंगलमय, सुखमय और फलदायक हो। आपको खास बात बता दे कि मंडल जी ने हर एक साल, साल के पहले दिन नववर्ष के उपलक्ष में बाबा बैजनाथ धाम मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन बाबा बैजनाथ धाम देवघर में नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। सवेरे से ही आरती के समय ही बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे, इतनी भीड़ रही कि लोगों को दर्शन काफी भीड़ के बीच से मंदिर तक पहुंचना पड़ा। सुबह से आसपास के एवं दूरदराज देश विदेशों एवं अन्य राज्यों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मौके पर पूर्व मुखिया डॉक्टर रितराल महतो, धनेश्वर (पशु डॉक्टर),अनिल बर्नवाल,तारकेश्वर मिश्र आदि लोग शामिल हुए।।