पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानों के द्वारा 15 वी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई

0
14

बिष्णुगढ़: बिष्णुगढ़ प्रखंड के चानो एवं बनासो पंचायत के अंतर्गत ग्राम तेलानियादाह नावाटांड गोबरवसुवा के बीच पिरिंजीया टांड में पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानों के द्वारा 15 वी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस पर्यावरण मेले की शुरुआत वन देवी की पूजा अर्चना करके की गई। तत्पश्चात एम्बिशन पब्लिक स्कूल, बिष्णुगढ़, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ब्यूटी फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तथा ग्रामीण बच्चो द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया तथा ग्रामीण बच्चो के द्वारा संथाली नृत्य, नागपुरी नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस मेले में पर्यावरण वनरक्षा समिति द्वारा सैकड़ो पेड़ बाटें गए इसके साथ उन्हें पेड़ लगाने और सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। और इस समिति के सभी सदस्यों ने ग्रामीणों से कहा कि आज के दौर में पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। तभी हम लोगों का जीवन सुरक्षित रह पाएगा।तथा इसके साथ इन्होंने कमेटी के सारे सदस्यों को धन्यवाद दिया क्योंकि यह पर्यावरण मेला का आयोजन ये सभी सन 2009 से करते आ रहे है और सफलता पूर्वक पर्यावरण मेला मनाते आ रहे है।इसमे सभी युवा साथियों व समाज सेवियों को आगे आने की जरूरत है और सहयोग देकर अधिक से अधिक पेड़- पौधें लगाने की आवश्यकता है और उन्हें संरक्षित करने की।
मंच संचालन सुरेश राम और विजय कुमार(ग्रीन वैली,चतरोचट्टी) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ प्रखंड अध्यक्ष समिति बनासो एवं चानों के उपाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा हम लोग इस कार्यक्रम को सभी के सहयोग से लगातार मनाते आ रहे हैं।आप सभी वन प्रेमियों से कहना चाहता हूं कि ये जितने भी पेड़-पौधे एवं जीव- जंतु है सभी वन पर निर्भर रहते है इसलिए हम सभी का कर्तव्य है की हम सब इसकी रक्षा करे। इस पर्यावरण वन रक्षा मेले में बनासो एवं चानो के अध्यक्ष महादेव मुर्मू ,सचिव रमेश टुडू उपाध्यक्ष सुरेश राम, वार्ड सदस्य चेतलाल टूडू, आमूल्य चंद्र पांडे एम्बिशन पब्लिक स्कूल के संचालक विवेक कुमार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संचालक डूमरचंद महतो,ब्यूटी फ्लावर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संचालक मुकेश महतो, चेतन महतो, लालजी मुर्मू,लखन टुडू,शिबु सोरेन,राजु सोरेन,बुधन टुडू, महेश किस्कू,बाबुचन्द किस्कू,रामचंद्र राम,बब्लू टुडू,दासो मुर्मू,सोमर महतो,डेगलाल महतो,जगरनाथ सिंह, मंजू देवी,रूपाली देवी आदि के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here