विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकी में गुरुवार को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रेस, जूता – मौजा का वितरण छात्र- छात्राओं के बीच किया गया। पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन, प्रधानाध्यापक नागेश्वर रविदास, मुर्ली रविदास,सहायक शिक्षक तुलसी महतो, प्रयाग महतो, गोविंद महतो, अध्यक्ष बलदेव सिंह, हरिहर सिंह , सुनीता देवी के हाथों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही पसंस बिनोद सोरेन के द्वारा खरकी पंचायत के टोला सदाबोहवा में सुखलाल हांसदा के पुत्र 18 वर्षीय किशोर हांसदा कई दिनों से बीमार थे पैसों के अभाव के कारण बेहतर इलाज नहीं होने के कारण मृत्यु हो गई उसके श्राद्ध कर्म में पहुंचे और इस दुख के घड़ी में मृतक के परिजनों से मिले और श्राद्ध कार्यक्रम के लिए अपने निजी खर्च से खाद्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया। साथ ही परिजनों को सांत्वना देकर कहा कि मैं अपने स्तर से हर सुख-दुख में सहयोग करने का प्रयास करूंगा। समाजसेवी शनि सोरेन सुरेश हांसदा, जिबलाल बेसरा वार्ड सदस्य मोहन किस्कू शिबू हांसदा इत्यादि लोग शामिल थे।।