प्रखंड कार्यालय से दिव्यांगो को मिला ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर

0
108

बिष्णुगढ़ मुखिया संघ अध्यक्ष सह सारूकुदर पंचायत मुखिया उत्तम महतो अपने पंचायत के असहाय दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय आवेदन देकर उपलब्ध कराकर एक अच्छे जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया|

शनिवार करीब 12:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी एवं अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने संयुक्त रूप से सारूकुदर के पूनम साव पिता गोवर्धन साव को ट्राइसाइकिल एंव जमरूल अंसारी पिता शूकर मियाँ को व्हीलचेयर वितरित की| इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, सारूकुदर मुखिया उत्तम महतो, बेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, महेश बर्णवाल, अब्बास अंसारी समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here