*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत में दिनांक 9/05/2023 मंगलवार को बिष्णुगढ़ पूर्वी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रखी गई| इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद महतो तथा संचालन प्रखंड मंत्री तुलसी सिंह जी ने किया| बैठक में आगामी 12/05/2023 को समय 10: 30 बजे सुबह स्थान टेकलाल महतो डिग्री महाविधालय बिष्णुगढ़ में जी-20 युवा चौपाल की कार्यक्रम को सफल करने के लिए चर्चा की गई| कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश,मांडू के लोकप्रिय विधायक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, चानक्य ई० एस० अकैडमी के डायरेक्टर रीमा मिश्रा उपस्थित होगें| इस बैठक में प्रभारी प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य संतोष महतो, गोविंद कुमार महतो (युवा मोर्चा अध्यक्ष), तुलसी सिंह (महामंत्री), विश्वनाथ महतो (सोशल मीडिया प्रभारी), विनोद साव (उपाध्यक्ष), तुलसी महतो, सूरज पाठक, सुजीत कुमार, भोला साव, टेकलाल महतो,शंम्भू महतो, सतीश पटेल, आयोध्या महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे||