बिष्णुगढ़: झारखंड सरकार पंचायती राज्य विभाग ने विशेष उद्देश्य से राज्य के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड प्रमुख(जनप्रतिनिधियों) को यशदा,पुणे में एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित किया गया। झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग के द्वारा हजारीबाग जिले की विष्णुगढ़ पंचायत समिति प्रमुख जैबुन निशा को चयनित किया गया ।जारी सूची में पंचायत समिति के सदस्यो को दिनांक 02 अक्तूबर 2023 से 06 अक्टूबर 2023 तक चयनित प्रखंड प्रमुखों को पुणे में प्रखंड स्तर पर विशेष कार्य से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जायेगा।इसके पश्चात झारखण्ड पंचायती राज विभाग राज्य स्तर पर इसका लाभ लेगी।विष्णुगढ़ प्रखंड से प्रमुख जैबुन निशा के चयन पर विष्णुगढ़ वासियो ने बधाई देते हुए प्रखण्ड के विकास में योगदान देने की बात कही ।