प्रेस क्लब बिष्णुगढ़ के चुनाव संपन्न ,अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे, सचिव जीवन सोनी,उपाध्यक्ष संतोष शर्मा बने |

0
174

बिष्णुगढ़ : बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित होटल अतिथि सत्कार में प्रेस क्लब बिष्णुगढ़ का रविवार को चुनाव संपन्न हुआ।
हजारीबाग प्रेस क्लब की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में अनिल राणा, शमीम अहमद शामिल हुए। जबकि निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में ललित कुमार मिश्रा और श्री प्रसाद सोनी रहे। अध्यक्ष पद राजेंद्र कुमार दुबे, सचिव जीवन सोनी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार पाठक, केंद्रीय सदस्य घनश्याम पाठक, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार दुबे, धीरज शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, सुबोध मिश्रा एवं राजेश्वर महतो चुने गए। इस अवसर पर बिष्णुगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, खोरठा न्यूज़ के संवाददाता इश्तियाक अहमद तथा उपस्थित पत्रकारों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब विष्णुगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा की मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मुझे जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरना है। संगठन की मजबूती हमारा प्रथम उद्देश्य है। शिव कुमार पांडेय, श्री प्रसाद सोनी, घनश्याम पाठक, राजेंद्र कुमार दुबे, ललित मिश्र, राजेश्वर महतो, राजेश कुमार दुबे, बंटी मिश्र, विनय कुमार पाठक, सुनील कुमार, सुबोध कुमार मिश्र, संतोष शर्मा, शैलेंद्र कुमार पाठक, मिथिलेश कुमार बर्मन, जीवन कुमार सोनी, धीरज शर्मा, अजीत कुमार मिश्र, पुरुषोत्तम कुमार, एवं अमूल चंद पांडेय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here