बिष्णुगढ़: शहीद रामधनी मंडल जी का 41वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव ग्राम बंदखारो में 10 जून 2023 शनिवार को मनाया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने किया तथा संचालन ह.बाग जिला मीडिया प्रभारी संजय पटेल के द्वारा किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव जी उपस्थित रहे| विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य रामकिशोर मुर्मू , ह.बाग जिला सचिव श्री नीलकंठ महतो,वरिष्ठ नेता रामकिशोर महतो उपस्थित हुए|
मौके पर जिला अध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल , साधु , सैनाथ , शनिचर महतो जी स्व टेकलाल महतो जी के सच्चे साथी थे और उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया| शहीद रामधनी मंडल सामन्तवादियों द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहे और अपने क्षेत्र में गरीब गुरबों की आवाज बनकर काम करते रहे.
ह.बाग ज़िला सचिव श्री नीलकंठ महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि शहिद रामधनी मंडल इस क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा से समर्पित थे और आम जनों की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके पहचान और विरासत को कभी मिटने नहीं देंगे| प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल अपने क्षेत्र में गरीब गुरबों की आवाज बन कर रहे. स्व० टेकलाल महतो जी के साथ शहीद रामधनी मंडल जी ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया.आज भी उनकी कमी हमलगों को खलती है |इस अवसर पर सबों ने बारी बारी से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल के माध्यम से शहीद के परिवार जनों को अंगवस्त्र देकर भेंट किया| मौके पर प्रमुख रूप से जोबर पंचायत अध्यक्ष सोनम पटेल उर्फ (टेकामन महतो) , रूपलाल , महतो अजय कुमार मंडल , बासुदेव साव , लालचंद मंडल , महेंद्र महतो , भीम महतो , अमृत ठाकुर चंद्रशेखर महतो सोभी मंडल , सैलून खान ,आदि अन्य लोगों उपस्थित रहे||