बाबासाहेब डॉ०भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई

0
237

बिष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ०भीमराव की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई। वही बिष्णुगढ़ पंचायत के नीचे हरिजन मुहल्ला के द्वारा संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के पश्चात डॉ०भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया।

बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने हाथों में नीले रंग का ध्वज अपने हाथों में लेकर पूरे गांव भ्रमण करते हुए कसेरा मुहल्ला, बोलियागंज चौक, करोंज़ मोड़, हॉस्पिटल चौक, सातमाइल मोड़ से वापस ब्लॉक रोड होते हुए अखाड़ा चौक से गोला चौक होते हुए बाबासाहेब अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ नीचे हरिजन मोहल्ला पहुंचा।इस दौरान नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास ने बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोग आज जो कुछ भी हैं संविधान के वजह से हैं।

साथ ही सभी लोगों ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास, सुधीर राम, सुरेश राम, टेकलाल राम, रोहित राम, बबलू राम, अनिल कुमार दास, रामू राम, विनय राम, सुमित्रा कुमारी, दीपिका कुमारी, अंजली कुमारी, पायल कुमारी, खुशबू देवी, गुड़िया देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

 

*बलकमक्का में धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 132 वां जन्म जयंती*

*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड
के खरकी पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र बलकमक्का में शुक्रवार 14 अप्रैल 2023 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 132वां जयंती धूमधाम से मनाया गया| इस अवसर पर बाबासाहेब के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पण कर उन्हें याद कर नमन किया गया| साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस अवसर पर जदयू नेता राजेन्द्र मंडल मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा ने शामिल होकर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण किएं और सभी को बाबासाहेब की जयंती की शुभकामनाएं दिए| साथ ही अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस भी मुकाम पर है उसके लिए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की भूमिका सबसे अहम है.

आज जहां दुनिया के कई देश एक बेहतर संविधान ना होने की वजह से लगातार मुश्किलों से जूझ रहे हैं वही भारत नित नई बुलंदियों को छू रहा है हमारे देश में आज बाबासाहेब आंबेडकर की महत्वपूर्ण योगदान की वजह से एक बेहतर और सुव्यवस्थित सविधान है जिसे देश को चलाने के लिए सभी प्रकार के नियम कानून अंकित है. अगर संविधान नहीं होती तो आज हम सब आजादी के जिंदगी में नहीं जी पाते| हम सभी को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर जी के मार्ग और विचारो पर चलना चाहिए| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को शिक्षित करना बहुत ही आवश्यक है बिना शिक्षा का जीवन अधूरा है बाबा साहेब का मूल्य मंत्र शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करो के मूल मंत्र को आत्मसात कर एक आदर्श नागरिक बनकर समाज और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें| मुख्य रूप से उपस्थित जदयू नेता राजेन्द्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, मुखिया मुनिया देवी,पूर्व मुखिया फुलचंद मांझी, पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन,पूर्व मुखिया डॉ०रीतलाल महतो, कैलाश महतो,लालू गंझू,मुकेश राम,कर्मा रविदास,बुधन महतो, डीलचंद महतो इत्यादि सैकड़ों महिला पुरुष लोग उपस्थित थे||