बाल मंडली काशी की प्रस्तुति द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया

0
521

 

*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित में बुधवार को भारत के प्रसिद्ध धर्म प्रचारक बाल मंडली काशी की प्रस्तुति द्वारा रामकथा श्री रामलीला महोत्सव का 9 दिवसीय रामलीला का यशस्वी आयोजन किया गया | मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लखन महतो, पसंस गणेश साव,दुर्गा प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत श्री राम आरती वंदना कर एवं नारियल फोड़कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया| इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा जी ने कहा कि 9 दिवसीय भगवान राम की रामकथा शुभारंभ होने पुरे गांव की वातावरण सुख शांतिमय लगेगी |

साथ ही उन्होनें कहा कि रामकथा रामायण टीवी सिनेमा में लोग देखा करते थे जिससें आज हमारे गांव की पावन धरती में साक्षात विराजमान रामलीला की कथा देखने को मिलेगी| मैं अपनी ओर से सभी गांव वासियों धर्मप्रेमियों को आमंत्रित करता हूं कि आप इस रामलीला कथा में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर इस मंच की शोभा बढ़ाएं, और आनंद ले| 9 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम के पहले दिन दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ श्री राम जन्म दिखाया गया| स्वामी रजनीश जी महाराज ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम समय प्रतिदिन 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक 9 दिनो तक चलेगीं जो इस प्रकार हैं| तारीख, दिन कार्यक्रमविवरण,

19.04.2023 बुधवार दशस्य पुत्रेष्ठि यज्ञ, श्री राम जन्म| 20.04.2023 गुरुवार मुनि आगमन, ताडका मरिच सुबाहु वध | 21.04.2023 शुक्रवार सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर सवाद, धनुष यज्ञ |22.04.2023 शनिवार लक्ष्मण परशुराम संवाद, सीताराम विवाह एवं चढौत्री सूर्पनखा नकछेदन, सीता हरण, राम विलाप | 23.04.2023 रविवार सूर्पनखा नक छेदन,सीता हरण, राम विलाप 24.04.2023 सोमवार सीता खोज लंका दहन |

पु

25.04.2023 मंगलवार लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप | 26.04.2023 बुधवार कुम्भकरण वध मेघनाथ वध | 27.04.2023 गुरुवार रावण वध, भरत विलाप, राम राज्याभिषेक एवं चदौत्री | हुलास महतो, राजू राम, प्रकाश पांडे, रामचंद्र महतो,सीताराम बरनवाल दुर्गा प्रसाद, जीतन साव,ललन ठाकुर, भिमलाल महतो,डेगलाल महतो इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण धर्मप्रेमी श्रद्धालु लोग उपस्थित थे ||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here