*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को SBM (G)phese-ll अंतर्गत क्षमता संवध्दन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई| बैठक में कुसुम्भा, सारूकुदर, नागी, चेडरा,गोविन्दपूर एवं निम्नलिखित ग्राम पंचायत मुखिया एवं जलसहिया, पंचायत सचिव भाग लिए| स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण – || अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं सरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रिया चयन हेतु विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जाना है. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन -नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट पीट| तरल अपशिष्ट प्रबंधन – व्यक्तिगत लोक पीट, सामुदायिक सोक पीट, नाली| माहवारी स्वच्छता प्रबंधन -भष्मक का अधिष्ठापन | मलीय कचरा प्रबंधन – सैप्टिक टैंक के साथ सोक पीट, सैप्टिक टैंक से निकलने वाले मल का सुरक्षित निपटान |
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन – गोबर गैस प्लाट बास का घेरा, ग्राम स्तर पर प्लास्टिक एकत्र करने हेतु शेड प्रखंड स्तर पर प्लास्टिक प्रबंधन ईकाई| गोबर गैस प्लाट – व्यक्तिगत कलस्टर एवं सामुदायिक स्तर पर स्थापित करना। मुख्य इन 6 बिंदुओं पर चर्चा की गई| प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी,
प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी रामचंद्र दांगी, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम महतो, निर्मल कुमार, कुवर हादसा, दुलारचंद पटेल, रिता कुमारी ,ललिता देवी, रिना देवी चेडरा (जल सहिया),सोनी गुप्ता, सावित्री देवी, दुलारी देवी, सरस्वती देवी, संजना देवी,प्रमिला देवी, रितु बेसरा, चिंता देवी, बिंदा देवी,गीता देवी, सुरेश राम इत्यादि जल सहिया, मुखिया जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गण लोग उपस्थित थे ||