*बिष्णुगढ़:* बिष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव तथा संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी ने किया। बैठक की कार्यवाही झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एवं हजारीबाग जिला के बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के उपरांत शुरू हुई। बैठक में बिष्णुगढ़ जलापूर्ति योजना चालू कराने का मुद्दा गरमाया रहा। पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं करने पर चर्चा की गई।
विद्यालय में शिक्षकों का समय पर नहीं पहुंचने की बात कही गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा नियमित रूप से जन वितरण दुकानों पर निगरानी नहीं करने का आरोप लगाया गया। बिष्णुगढ़ में पदस्थापित कर्मचारियों को आवासीय रुप से बिष्णुगढ़ में रहने की मांग की गई। बैठक में नल जल योजना तथा गाय एवं बकरी शेड निर्माण को लेकर काफी चर्चा की गई। बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में हो रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने का आरोप लगाया गया। बीज का वितरण सही किसानों को देने की मांग की गई। मनरेगा कार्यों में कार्यस्थल में किसानों की सहमति लेने के पश्चात कार्य शुरू करने की मांग की गई। बैठक में अनुपस्थित विभाग की अधिकारियों के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अंचल अधिकारी रामबालक, चिकित्सा प्रभारी डॉ० अरुण कुमार सिंह, कुमार,बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, सांसद प्रतिनिधि मदुसुदन प्रसाद, भुवनेश्वर पटेल, विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब, गुरु प्रसाद साव, आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी राजमोहन वर्मा, मनरेगा जेई नीरज हजारी , अभय सिंह,बीस सूत्री सदस्य कपिलदेव चौधरी, संजय प्रजापति, राजू श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, अब्बास अंसारी, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, राणा इकबाल खान मो० सादिक, उमेश राणा, उमेश रविदास विनोद कुमार, कुलेश्वर कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।