बिष्णुगढ़ भामसं प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

0
76

 

थानेश्वर बने प्रखंड अध्यक्ष।
प्रखंड सचिव बने अजीत।

*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत पुराना बजाज शो रूम परिसर में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता भामसं हजारीबाग जिला अध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया ने किया जबकि संचालन भामसं भवन निर्माण जिला अध्यक्ष सुरेश राम ने किया।बैठक में बतौर मुख्यातिथि भामसं हजारीबाग जिला मंत्री नीरज सिंह समेत जिला अध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, जिला संयुक्त सचिव गैलेक्सी गौरव,जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार,जिला भवन निर्माण अध्यक्ष सुरेश राम तथा भामसं भवन निर्माण कोषाध्यक्ष भैया नितीश कुमार उपस्थित हुए। जिला से आए सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से संगठन के उद्देश्यों के बारे में बारीकी से लोगों के समक्ष रखा साथ ही साथ सहिया साथी के हितों पर विशेष चर्चा की गई तथा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा के बाद बिष्णुगढ़ भामसं पुराने प्रखंड कमेटी को निरस्त करते हुए सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन कर थानेश्वर महतो को प्रखंड अध्यक्ष तथा अजित मिश्रा को सचिव बनाया गया। जबकि शशि लाहकर तथा मीना देवी को उपाध्यक्ष, पिंकी देवी तथा महादेव मुर्मू को सह सचिव,बिनोद सिंह को प्रखंड संगठन मंत्री तथा तुलो महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष नवीन सिंहा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक में माही पटेल, अजय प्रसाद साव, बिनोद सिंह,संजय कुमार, संतोष कुमार तथा प्रकाश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे||

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here