हजारीबाग:प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरायं पंचायत के मजदूर की मुम्बई में बुधवार को मुम्बई में मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरायं निवासी सुदमा मंडल के पुत्र संजय मंडल की मुम्बई आकस्मिक मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं।वहीं गांव में शोक का महौल हैं।मृतक संजय जहां अचानक बुखार लगने से मुम्बई के वाणी अस्पताल में मौत हो गयी।मंडल दो दिन पूर्व मुम्बई गया था।मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटियों को छोड़ गया।