बेड़ाहरियारा सार्वजनिक गणपति पूजा मंदिर में अखंड हरीकीर्तन का आयोजन किया गया

0
134

हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान हुआ बिष्णुगढ़

बिष्णुगढ़। बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित सार्वजनिक गणपति पूजा मंदिर विष्णुगढ़ के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 घंटे का अखंड हरीकीर्तन का आयोजन किया गया।वही अखंड हरिकीर्तन गुरुवार छह शाम से शुक्रवार सुबह छह बजे तक सभी अनुष्ठानों के बाद समापन किया गया। इस अखंड हरिकीर्तन में नावाडीह,बक्सपुरा, नवादा, देवी मंडप कीर्तन मंडली टीमों ने भाग लिया। इस दौरान अखंड हरीकीर्तन में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस क्रम में हरे राम, हरे कृष्णा, हर हर महादेव, सीताराम जय जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा, तत्पश्चात हवन, आरती के साथ अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर को फूलों एवं रंग-बिरंगे लाइट से सजाया गया था। रंग-बिरंगे बल्बों से मंदिर परिसर जगमग रोशन होता दिख रहा था। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद कसेरा ने बताया कि यह पूजा इंद्र देव को मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष अखंड हरिकीर्तन का आयोजन कर पूजा अर्चना किया जाता है। ताकि फसल के साथ क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे। इस वार्षिक अखंड हरिकीर्तन के आयोजन कर्ता में कीर्तन कमेटी के अध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी, पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रह्लाद कसेरा,कोषाध्यक्ष बिरजू कसेरा, दशरथ ठाकुर रंजीत कसेरा, कृष्णा सोनी मनोज साव गुप्ता, रंजीत प्रसाद कसेरा, बालेश्वर कांदू,रामप्रसाद कसेरा आदि शामिल थे।