ब्लॉक में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

0
114

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार कोंगारी की विदाई तथा अखिलेश कुमार का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय कोंगारी ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी को इंसान की तरह काम करना चाहिए। इंसान को व्यावहारिक होना चाहिए। मनुष्य की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कोरोना काल यादगार पल रहा। कोरोना में हम लोगों को बहुत कुछ सिखाया है।

 

उन्होंने जनता की प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जनता को एक परिवार की तरह समझ कर कार्य किया। वर्तमान बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों को बढ़ाने में जनता का सहयोग जरूरी है। जन सहयोग से कोई भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव,जिप सदस्य शेख तैयब, अजय मंडल, कपिल देव चौधरी, संजय प्रजापति, हीरामन महतो, जानकी शर्मा, ममता सिंह, घनश्याम पाठक, चुन्नू लाल सोरेन, अब्बास अंसारी, सेमत कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।