भाजपा बिष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जन- जन तक घर-घर जाकर पत्रक वितरण किया गया|

0
202

 

*बिष्णुगढ़ :* बिष्णुगढ़ प्रखंड के पंचायत खरना और बिष्णुगढ़ पंचायत में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 9 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जन- जन तक घर-घर जाकर पत्रक वितरण किया गया| जिसमे सभी लोगो को जागरूक साथ ही (यूनिफॉर्म सिविल कोट) समान नागरिक संहिता पारित कानून के तहत सबके लिए सभी नियम एक जैसा समान होगा, विवाह तलाक पर सभी के लिए समान नियम होंगे, जाति परंपरा के आधार पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

जैसे शादी विवाह और वसीयत के लेकर अभी अलग-अलग नियमों की छूट गई है। लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोट लागू होने पर दोनो समुदाय के लिए किसी तरह का अलग नियम नहीं होगा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बूथ स्तरीय मिस कॉल करवाया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्व पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि डोमन गुप्ता, युवा मोर्चा के पश्चिमी प्रखंड मंत्री नीतीश बरनवाल, पश्चिमी प्रखंड मंत्री राजेश सोनी, दीपक रजक, सुरेश राम, टेकलाल राम, बबलू सोनी, प्रदीप सोनी, रोहित लाहकार, विनोद सोनी,कुंदन शर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here