*बिष्णुगढ़ :* भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न। भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक विधायक जयप्रकाश पटेल की उपस्थिति में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रदेश से निर्धारित कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा की कार्यकर्ता सजग हो जाए प्रदेश से निर्धारित कार्यक्रमों को धरातल तक केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच जाकर उन्हें बतलाने की आवश्यकता है कि आपके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन-कौन से जनकल्याण कारी योजना आपके लिए लागू किया है और उसे शत प्रतिशत पूरा किया है। आगामी 1 जून 2023 से प्रत्येक मंडल में मंडल और मोर्चा के सहयोग से अनेक कार्यक्रम होने हैं जिसमें आप सब की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। विधानसभा स्तर एवं मंडल स्तर पर करणीय कार्य , संयुक्त मोर्चा सम्मेलन विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन योग दिवस घर-घर संपर्क बूथ स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन प्रेस वार्ता व्यापारी सम्मेलन संपर्क से समर्थन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट विकास तीर्थ आदि विधानसभा एवं मंडल स्तर पर उपरोक्त सभी कार्य गंभीरता एवं प्राथमिकता से करना है उपरोक्त बातें प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी सुखदेव प्रसाद यादव सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद पिंकी देवी अंजू देवी गायत्री देवी राजेश सोनी सुमन प्रसाद गुप्ता महेंद्र राम सुनील कुमार मिश्रा नीतीश कुमार बरनवाल रामप्रसाद कसेरा शेख मेराज रामधन माली कन्हाय यादव भीमराम,मुखलाल राम संजय कुमार महतो राजू महतो हेमलाल साव अर्जुन प्रसाद मंडल अर्जुन साव द्वारका साव ओम प्रकाश वैद्य सज्जन शर्मा अरुण कुमार ठाकुर सुरेश कुमार दास शशि लहकार हीरामन महतो संतोष कुमार महतो किशोर यादव भीम प्रसाद ईश्वर साहू विनोद कुमार गुप्ता गंगाधर कुमार उमेश कुमार साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।